Rudrapur News: नानकमत्ता के सिसईखेड़ा में महिला की संदिग्ध हालात में मौत
रुद्रपुर, अगस्त 3 -- Rudrapur News: नानकमत्ता, संवाददाता। नानकमत्ता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिसईखेड़ा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। महिला बाथरूम में मृत मिली। परिजनों का कहना है कि विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी है। 24 वर्षीय सिमरन कौर पत्नी गुरशरण सिंह निवासी ग्राम सिसईखेड़ा रविवार देर शाम घर के बाथरूम में मृत मिली। परिजनों के अनुसार, सिमरन ने बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। इधर, मायके पक्ष के लोगों ने मौत को लेकर संदेह जताया है। मृतका के दो बच्चे हैं। सात वर्ष पहले उसकी शादी गुरशरण सिंह से हुई थी। एसआई संजय कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई है। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.