Rudrapur News: नानकमत्ता के दो विद्यालयों का उच्चीकरण
रुद्रपुर, सितम्बर 25 -- Rudrapur News: नानकमत्ता। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एचता और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर का उच्चीकरण कर दिया गया है। पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने शुक्रवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एचता परिसर में चल रहे धरने को समाप्त कराया। पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने बताया कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एचता के उच्चीकरण की मांग को लेकर ग्रामीण आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ग्रामीणों की भावनाओं से अवगत कराया था। शुक्रवार को धरनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को विद्यालय के उच्चीकरण की जानकारी देते हुए आंदोलन समाप्त कराया। पूर्व विधायक डॉ. राणा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.