Rudrapur News: नाजायज चाकू संग युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर, जुलाई 12 -- Rudrapur News: पंतनगर। शनिवार की रात एसआई दिनेश रावत हमराही कांस्टेबल राजेंद्र मेहरा, शेखर चंद्र व अनुपम सिंह के साथ गश्त पर थे। हल्दी स्टेशन रोड पर अंधेरे में खड़ा एक युवक पुलिस वाहन देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस कर्मियों ने घेर कर पकड़ लिया। जामा तलाशी में युवक के पास से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुनील उरांव निवासी ग्राम चातर थाना बालूमात जिला चतरा (झारखंड) बताया। बताया कि वह यह चाकू रामपुर से लेकर आया है और पंतनगर में चोरी चकारी का काम करता है। पंतनगर कोतवाल नंदन सिंह रावत ने बताया कि युवक का आर्म्स एक्ट 4/25 के तहत चालान कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.