रुद्रपुर, जुलाई 9 -- Rudrapur News: काशीपुर। ग्राम गिरधई में नहर का बंधा टूटने से पानी खेतों में घुस गया। जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है। गुरुवार को भारी बरसात के चलते ग्राम गिरधई से गुजरने वाले रजवाहा नहर का बंधा टूट गया। जिससे नहर का पानी फोर्स के साथ किसानों के खेतों में घुस गया। इससे किसानों की कई एकड़ फसल को भारी नुकसान हुआ। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया गया है। प्रभावित किसानों को नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। नहर का पानी कम होने पर बंधे की मरम्मत कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...