Rudrapur News: नहर कवरिंग में देरी पर मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण
रुद्रपुर, सितम्बर 5 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। लेफ्ट पाहा नहर कवरिंग कार्य में हो रहे विलंब की शिकायत पर सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ला ने शनिवार को किच्छा पहुंचकर परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 1400 मीटर नहर की कवरिंग पूरी हो चुकी है, जबकि बिजली के पोल शिफ्ट न होने के कारण 30 मीटर कार्य शेष है। पोल हटने के बाद शेष कार्य पूरा कर लिया जाएगा। एक सितंबर को भाजपा नेता विवेकदीप सिंह, लवी सहगल और राकेश गुप्ता ने सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर नहर कवरिंग कार्य में हो रही देरी की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि काम रुकने के कारण विभिन्न स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद सांसद भट्ट ने सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर उचित कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.