रुद्रपुर, अगस्त 24 -- Rudrapur News: खटीमा। शराब के नशे में घरवालों के साथ मारपीट कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सत्रहमील चौकी प्रभारी किशोर पंत ने बताया कि बंडिया की भीम कॉलोनी निवासी निशा ने सूचना दी कि उसके जेठ अंकित गौतम शराब के नशे मे घर में उत्पात मचा रहे हैं। लोगों को मारने-पीटने के लिए दौड़ रहे हैं। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने उसे काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...