Rudrapur News: नशे में धुत युवक ने स्वजनों से की मारपीट
रुद्रपुर, अक्टूबर 25 -- Rudrapur News: खटीमा। शराब के नशे में परिवार से मारपीट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सत्रहमील पुलिस चौकी प्रभारी किशोर पंत ने बताया कि शुक्रवार को कंचनपुरी पचपेड़ा गांव के धरम सिंह ने चौकी में सूचना दी कि उनका भतीजा शुभम शराब के नशे में स्वजनों से मारपीट कर रहा है। वह अपना सिर दीवार पर भी मार रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शुभम को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अत्यधिक नशे में होने के कारण उत्तेजित होकर परिजानों के साथ गाली-गलौज और मारपीट पर आमादा था। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी शुभम को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत निरुद्ध किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.