रुद्रपुर, सितम्बर 13 -- Rudrapur News: नानकमत्ता, संवाददाता। नानकसागर जलाशय पार स्थित बिसोटा गांव में नशा तस्करी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस चौकी स्थापित की गई है। रविवार शाम एसएसपी अजय गणपति ने विधि-विधान से नवीन पुलिस चौकी का शुभारंभ किया। इस दौरान परिसर में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान भी कराए गए। एसएसपी ने कहा कि नवीन चौकी के अस्तित्व में आने से सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस की स्थायी मौजूदगी बढ़ेगी। इससे कानून-व्यवस्था मजबूत होने के साथ अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई अधिक प्रभावी हो सकेगी। सीमावर्ती मार्गों पर सघन गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग तथा संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। बिसोटा क्षेत्र नशा तस्करी के लिए चर्चित रहा है। ग्रामीण लंबे समय से नशा तस्करों की गतिविधियों से परेशान होकर गांव म...