Rudrapur News: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा
रुद्रपुर, अक्टूबर 12 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को शहर के मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने माता के दरबार में धूप-दीप जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के अटरिया मंदिर, गिरीताल स्थित काली मंदिर, जगतपुरा दुर्गा मंदिर, ट्रांजिट कैंप और आवास विकास के मंदिरों में विशेष श्रृंगार और आरती का आयोजन किया गया। पुजारी पुष्पेंद्र शास्त्री ने बताया कि नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना करने से तप, त्याग और संयम की प्राप्ति होती है। मंदिरों में भजन-कीर्तन और दुर्गा सप्तशती के पाठ का आयोजन भी हुआ। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: दूसरा नवरात्र : माता ब्रह्मचारिणी के पूजन को उमड़े श्रद्धालु महिलाओं ने व्रत रखकर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.