Rudrapur News: नवप्रवेशी विद्यार्थियों को दी नई शिक्षा नीति की जानकारी
रुद्रपुर, अगस्त 3 -- Rudrapur News: किच्छा। राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को बीए प्रथम सेमेस्टर में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. राजीव रतन ने कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को विषय के ज्ञान के साथ जीवन में आगे बढ़ने की कौशलता प्रदान करती है। महाविद्यालय में संचालित राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, हिन्दी व अंग्रेजी विषय के प्राध्यापकों ने विस्तार से अपने विषय की उपयोगिता के बारे में बताया। हिंदी के प्राध्यापक डॉ. प्रकाश चन्द्र भट्ट ने नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी। संचालन इतिहास की प्राध्यापक डॉ. हर्षिता तिवारी ने किया। उन्होंने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार महाविद्यालय में प्रथम सेमेस्टर की कक्षाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.