रुद्रपुर, जुलाई 25 -- Rudrapur News: पंतनगर। नगर पालिका परिषद नगला के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने 22 से 24 जुलाई तक नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान, लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण एवं अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट शहरी प्रबंधन, स्वच्छता और डिजिटल नागरिक सेवाओं की व्यवस्थाओं का अध्ययन किया। प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय निकाय निदेशालय के समर्पित कमान एवं नियंत्रण केंद्र और स्मार्ट सिटी के एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र का भ्रमण कर घर-घर कूड़ा संग्रहण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कूड़ा पृथक्करण, यातायात और नागरिक सेवाओं की डिजिटल निगरानी की जानकारी ली। भरवारा सीवेज शोधन संयंत्र और यूपी दर्शन पार्क में उपचारित जल के पुन: उपयोग तथा कचरे के रचनात्मक इस्तेमाल की व्यवस्था भी देखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...