Rudrapur News: नकली गन दिखाकर डराया, घिरता देख आरोपी ने काटी हाथ की नस
रुद्रपुर, सितम्बर 14 -- Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। वार्ड नंबर 10 में सोमवार को चोरी की नीयत से एक घर में घुसे युवक ने महिला को कथित तौर पर नकली गन दिखाकर डराने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। खुद को घिरता देख आरोपी ने चाकू से अपने हाथ की नस काट ली। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति संदीप कालड़ा के घर में घुस गया। उस समय घर में उनकी पत्नी सुनीता कालड़ा मौजूद थीं। आरोप है कि युवक ने उन्हें नकली गन दिखाकर डराया। सुनीता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी नीचे आ गया और चाकू से अपने हाथ की नस काट ली, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर थाने पहुंचाया और पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.