Rudrapur News: नए रोडवेज टर्मिनल में यात्री सुविधाएं बढ़ाने को लिखा पत्र
रुद्रपुर, जुलाई 22 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। नए रोडवेज टर्मिनल परिसर से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्यदायी संस्था को पत्र भेजा है। पत्र में टर्मिनल में पेयजल, महिला व पुरुष शौचालय, कुर्सी-बेंच, पंखे, कूलर, दिव्यांग यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं और विश्राम की समुचित व्यवस्था जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक मधुसूदन मिश्रा ने पत्र में कहा है कि जिला प्रशासन की ओर से टर्मिनल परिसर से लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में अब निर्माण कार्य और यात्री सुविधाओं को शीघ्र पूरा किया जाना आवश्यक है। ऐसे में अब तक नए टर्मिनल पर पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, पंखे और कूलर जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में यात्रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.