रुद्रपुर, अगस्त 31 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राणा प्रताप इंटर कॉलेज के सोबन सिंह जीना सभागार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों से शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास समेत समकालीन विषयों पर संवाद किया। कार्यक्रम में 18 स्कूलों के 360 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया और मुख्यमंत्री से सवाल पूछे। धामी ने उनके सवालों के जवाब देते हुए राज्य के विकास का विजन साझा किया। मुख्यमंत्री ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी, भ्रष्टाचार-मुक्त और सशक्त उत्तराखंड के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि काम के बदले रिश्वत मांगने या अनुचित दबाव बनाने की शिकायत ट...