रुद्रपुर, अगस्त 28 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को लोहियाहेड में पैदल चलकर आम जनता के बीच पहुंचे और वहां प्रसिद्ध रवि स्टॉल पर रुककर टिक्की खाई। उनकी इस सादगी ने स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया। टिक्की का स्वाद लेने के साथ ही मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से आत्मीय माहौल में बातचीत की। सीएम ने कहा कि स्थानीय उत्पादों और छोटे व्यवसायियों को बढ़ावा देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोकल फॉर वोकल केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारे राज्य और देश की आत्मनिर्भरता का प्रमुख स्तंभ है। जब हम स्थानीय दुकानों और उत्पादों को अपनाएंगे, तभी हमारे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्वरोजगार को सीधी प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री को पैदल चलकर आते देख स्थानीय लोगों और व्यापारियों में खा...