रुद्रपुर, अगस्त 1 -- Rudrapur News: खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हनुमान गली स्थित पूरन चन्द्र कापड़ी के आवास पर पहुंचकर उनके पिता बिशन दत्त कापड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कापड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें सांत्वना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...