Rudrapur News: धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली का चालान करने पर हंगामा
रुद्रपुर, अक्टूबर 30 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। चकरपुर क्षेत्र में परिवहन विभाग के सचल दल के धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालान करने पर हंगामा हो गया। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओें और परिवहन कर अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिवहन विभाग पर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया। परिवहन विभाग का सचल दस्ता परिवहन कर अधिकारी तारकेंद्र वैष्णव के साथ ओवरलोड वाहनों को लेकर चेकिंग कर रहा था। इसी दौरान चकरपुर में धान से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली को सचल दस्ते ने रोक लिया। इसकी सूचना मिलते ही बीजेपी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने परिवहन अधिकारी के समक्ष आक्रोश जताया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और बीजेपी कार्यकर्ता नवीन कन्याल ने कहा कि वर्तमान में तौल केंद्रों से किसानों के धान ट्रैक्टर-ट्रॉली में परिवहन कर रहे हैं, लेकिन परिवहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.