Rudrapur News: धान खरीद शुरू कराने को किसानों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
रुद्रपुर, अक्टूबर 12 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। बारिश और ओलावृष्टि से धान की फसल बर्बाद होने तथा सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं होने से नाराज किसानों ने सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। किसानों ने बाजपुर और गदरपुर तहसीलों को दैवीय आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने, बर्बाद फसल का 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने और धान खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग की। कलेक्ट्रेट में दरी बिछाकर बैठे किसानों का धरना-प्रदर्शन करीब चार घंटे चला। एसडीएम किच्छा गौरव पांडे ने किसानों की मांगों और समस्याओं का 21 अक्तूबर तक निस्तारण करने का आश्वासन दिया। किसानों ने कहा कि सरकारी क्रय केंद्रों पर एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू होनी थी, लेकिन 12 दिन बीतने के बाद भी व्यवस्था सुचारु नहीं हो सकी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.