रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। जिले में धान खरीद को लेकर मंडी, आरएफसी और राइस मिलर्स के बीच सहमति बन गई है। इसके बाद शुक्रवार से कच्चे आढ़तियों के माध्यम से किसानों का धान खरीदने की प्रक्रिया शुरू होगी। मंडी अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने गुरुवार को कहा कि किसानों का धान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदा जाएगा और खरीद के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। एडीएम पंकज उपाध्याय ने राइस मिलर्स से शुक्रवार से अनिवार्य रूप से धान खरीद शुरू करने का अनुरोध किया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि धान खरीद में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: आरएफसी के तीन क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू इस दौरान मंडी की महाप्रबंधक निर्मला बिष्ट, वित्त अधिकारी जुबक मोहन सक्सेना, आरएमओ लता ...