रुद्रपुर, अक्टूबर 29 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। सत्रहमील चौकी क्षेत्र में धान के खेत में एक अधेड़ का शव मिला। शव किसी मुस्लिम व्यक्ति का है, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सत्रहमील पुलिस चौकी प्रभारी किशोर पंत ने बताया कि गुरुवार को ग्राम प्रहरी रमेश सिंह ने सूचना दी कि खुदागंज में मैदा मिल के बगल में धान के खाली खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल तथा बरामद शव का मुआयना किया। बरामद शव की उम्र करीब 55 वर्ष आंकी गई है। शव को देखकर स्थानीय लोगों ने बताया है कि वह व्यक्ति चार दिन से खुदागंज व सत्रहमील क्षेत्र में सड़क पर पैदल घूम रहा था, जो कि विक्षिप्त प्रतीत हो रहा था। जिसकी ठोड़ी पर चोट लगी हुई थी और बीसलपु...