रुद्रपुर, अक्टूबर 18 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की तौल नहीं होने से नाराज किसान ने रविवार को मंडी समिति परिसर में सांकेतिक रूप से अपने धान में आग लगा दी। इससे मंडी में मौजूद अन्य किसान भी आक्रोशित हो गए और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि 26 सितंबर से उनका धान क्रय केंद्रों पर पड़ा है, लेकिन अब तक तौल का नंबर नहीं आया है। किसानों ने धान खरीद की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। रविवार को सरकारी कांटों पर तौल नहीं होने से नाराज ग्राम पटेरी निवासी किसान हीरालाल ने सांकेतिक रूप से अपने धान में आग लगा दी। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: पूरनपुर में मंडी सचिव से भी स्पष्टीकरण तलब इसके बाद अन्य किसान भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा क...