रुद्रपुर, अक्टूबर 12 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। जिले में धान फसल की उत्पादकता जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने खेत में पहुंचकर क्रॉप कटिंग की। इस दौरान 43.52 वर्गमीटर त्रिभुजाकार प्लॉट में 30.400 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसलों की उपज का अनुमान लगाने के लिए तहसील रुद्रपुर के राजस्व ग्राम कच्ची खमरिया में सीडीओ ने काश्तकार जमील अहमद के खेत में धान फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया और स्वयं धान काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान 43.52 वर्गमीटर त्रिभुजाकार प्लॉट में 30.400 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। सीडीओ ने बताया कि फसल कटाई प्रयोग पूरे जनपद, प्रदेश और देश में सरकार की ओर से कराए जाते हैं। इससे मिलने वाले आंकड़ों से फसल बीमा और खाद्य नीति निर्धारित की जाती है। इस दौरान तहसीलदार दिनेश...