Rudrapur News: धान : 55 से घटकर 17.52 कुंतल प्रति हेक्टेयर रह गई उपज
रुद्रपुर, अक्टूबर 21 -- Rudrapur News: गूलरभोज, संवाददाता। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से धान की पैदावार को भारी नुकसान पहुंचा है। गदरपुर तहसील के रफी नगर में बुधवार को हुई प्रतिदर्श क्रॉप कटिंग में उत्पादन में बड़ी गिरावट सामने आई। पिछले वर्षों में जहां औसतन 55 कुंतल प्रति हेक्टेयर धान की पैदावार होती थी, वहीं इस बार दो खेतों में उपज क्रमशः 17.52 और 28.14 कुंतल प्रति हेक्टेयर आंकी गई। न्याय पंचायत गोविंदपुर के राजस्व ग्राम रफी नगर में 43.50 वर्ग मीटर के पहले प्लॉट में क्रॉप कटिंग के दौरान 7.620 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। इसके आधार पर प्रति हेक्टेयर 17.52 कुंतल उत्पादन का आकलन किया गया। वहीं, कृषक मनवीर कौर के दूसरे प्लॉट से 12.240 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर प्रति हेक्टेयर 28.14 कुंतल उपज आंकी गई। मुख्य कृषि अधिकारी ने पैदावार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.