Rudrapur News: धम्म चक्र परिवर्तन दिवस पर डॉ. अंबेडकर को किया नमन
रुद्रपुर, अक्टूबर 14 -- Rudrapur News: खटीमा। ज्ञानोदय बुद्ध विहार, महाबोधिसत्व अंबेडकर मिशन में बुधवार को धम्म चक्र परिवर्तन दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। बुद्ध वंदना, दीपोत्सव और पुष्प अर्पित कर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया गया। वक्ता उमाशंकर ने कहा कि 14 अक्तूबर 1956 को नागपुर में बाबा साहेब ने बौद्ध धम्म स्वीकार कर सामाजिक समानता और आत्मसम्मान का ऐतिहासिक संदेश दिया था। डॉ. उत्तम कुमार ने शिक्षा, संगठन और मानवता को समाज की उन्नति का आधार बताते हुए बच्चों को शिक्षित करने, महिलाओं का सम्मान करने और युवाओं को नशे व सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का आह्वान किया। इस दौरान सुरेंद्र कुमार गौतम, शारदा सागर, मुनिलाल राम, अमरजीत, मातादीन गौतम, प्रेम सिंह, राजेश कुमार, मोती लाल, रमेश गौतम, सिंघासन गौतम, मानेश्वर प्रसाद, धर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.