Rudrapur News: धनुष टूटते ही क्रोधित हो गए परशुराम
रुद्रपुर, अक्टूबर 13 -- Rudrapur News: खटीमा। मेला घाट रोड स्थित रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में सोमवार रात धनुष टूटने पर परशुराम क्रोधित हो गए। इसके अलावा श्रीराम बारात आगमन, सीता-राम विवाह, दशरथ द्वारा कन्यादान और सीता जी की विदाई आदि का मंचन स्थानीय कलाकारों ने किया। रामलीला में लक्ष्मण-परशुराम संवाद मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। श्रीराम बारात के आगमन पर रामलीला कमेटी के सदस्यों और दर्शकों ने जमकर नृत्य किया। रामलीला पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। निर्देशक वीरेंद्र रावत के निर्देशन में परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। शिव धनुष टूटने पर परशुराम क्रोधित हुए। अंत में राजा दशरथ ने सीता का कन्यादान किया और श्रीराम के साथ उनका विवाह संपन्न होने के बाद विदाई हुई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: श्रीनगर में 127वें रामलीला के दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.