Rudrapur News: दो स्कूलों में मिड-डे मील की जांच, छह नमूने लिए
रुद्रपुर, अक्टूबर 12 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और बच्चों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को सैजना के दो सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) का निरीक्षण किया। इस दौरान भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए छह नमूने लिए गए। वहीं, टीम ने किच्छा बाजार में दुकानों का निरीक्षण कर कुट्टू के आटे और साबूदाने के नमूने भी एकत्र किए। सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या ने बताया कि विभाग का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की निगरानी करना और लोगों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.