रुद्रपुर, अक्टूबर 10 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को तमंचे और चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम दरोगा मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पंचवटी कॉलोनी के पास कुछ संदिग्ध युवकों के घूमने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर रोहित बाल्मीकि निवासी शिवनगर को 315 बोर के तमंचे और दीपक जोशी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...