Rudrapur News: दो युवकों से मारपीट में पांच नामजदों के खिलाफ मुकदमा
रुद्रपुर, अगस्त 1 -- Rudrapur News: सितारगंज। ग्राम खुनसरा में दो युवकों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले में एक युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। शनिवार को ग्राम खुनसरा निवासी रमेश कुमार की तहरीर के अनुसार उनका पुत्र सन्नी यादव और भतीजा राजवीर यादव शुक्रवार दोपहर सितारगंज बाजार से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही नत्थू, महेश पाल, अखिलेश, सुमित, सन्नी और उनके साथ आए चार अज्ञात लोगों ने रास्ता रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: युवक पर लाठी-डंडों से हमला, पांच पर मुकदमा यह भी पढ़ें- Jaunpur News: युवक से मारपीट में आठ पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.