Rudrapur News: दो बाइक की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत, तीन युवक घायल
रुद्रपुर, जुलाई 22 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। अमाऊं क्षेत्र में मंगलवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों में दो युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, अमाऊं की पंचशील कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय दिलीप सिंह मंगलवार रात बाइक से खटीमा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अमाऊं के पास टनकपुर की ओर से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर तीन युवक सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दिलीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार खेतलसंडा खाम निवासी अतुल अग्रवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.