Rudrapur News: दो पक्ष भिड़े, शांति भंग में चार का चालान
रुद्रपुर, जुलाई 4 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। जगतपुरा क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने मामले में चार लोगों का शांति भंग में चालान किया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति-वाहन चेकिंग के दौरान जगतपुरा में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली। बताया गया कि दोनों पक्ष आवास विकास चौकी परिसर में भी आपस में झगड़े और इस दौरान गाली-गलौज और हंगामा हुआ। पुलिस के समझाने पर भी वे नहीं माने। इस पर पुलिस ने अंकुश प्रजापति, अमन खरवाल, पुष्पेन्द्र और अंशु पाण्डे को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.