Rudrapur News: दो धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को किया जब्त
रुद्रपुर, जुलाई 15 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की निर्धारित डेसीबल ध्वनि सीमा की जांच की। जांच के दौरान दो धार्मिक स्थलों पर ध्वनि की तीव्रता निर्धारित मानक से अधिक पाए जाने पर पुलिस ने उनके साउंड सिस्टम को कब्जे में ले लिया। बुधवार को कोतवाल रवि कुमार और वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुराग सिंह ने पुलिस टीम के साथ एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर नगर क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर लगे साउंड सिस्टम की ध्वनि तीव्रता की जांच की। इस दौरान धार्मिक समितियों को निर्धारित डेसीबल सीमा से अधिक ध्वनि पर लाउडस्पीकरों का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी गई। चेकिंग के दौरान वार्ड-7 और वार्ड-4 स्थित दो धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की ध्वनि तीव्रता निर्धारित सीमा से अधिक पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.