Rudrapur News: देवस्थली फार्मेसी कॉलेज में श्रद्धा से हुई विश्वकर्मा पूजा
रुद्रपुर, सितम्बर 17 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। लालपुर स्थित देवस्थली विद्यापीठ कॉलेज ऑफ फार्मेसी में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर संस्थान की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। कॉलेज की प्रयोगशालाओं में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने विशेष योगदान दिया। उन्होंने प्रयोगशालाओं में मौजूद औषधि निर्माण से संबंधित मशीनरी एवं उपकरणों की साफ-सफाई कर विधिवत पूजा-अर्चना की। विद्यार्थियों को मेहनत, लगन, अनुशासन और तकनीकी कौशल के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.