रुद्रपुर, अगस्त 16 -- Rudrapur News: खटीमा। देवभूमि व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन हो गया। रविवार को मेलाघाट रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अरुण सक्सेना ने जिलाध्यक्ष, रवीश भटनागर नगर अध्यक्ष, अनमोल अग्रवाल महामंत्री, कश्यप मोटवानी कोषाध्यक्ष, नरेश गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज श्रीवास्तव, अमरजीत सिंह, जफर खान, सुरेश पवार,सचिन डोरा, संजीव गुप्ता, अंजीम अंसारी, जतिन बत्रा, यूसुफ अंसारी, विजय गुप्ता ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। इस दौरान देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...