Rudrapur News: दूध चोरी कर पानी मिलाने के आरोप में वाहन चालक पकड़ा
रुद्रपुर, जुलाई 21 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के प्रधान प्रबंधक राजेश मेहता ने मंगलवार को टनकपुर चिलिंग प्लांट से खटीमा दूध लेकर आ रहे वाहन चालक को कथित तौर पर दूध चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोप है कि चालक रास्ते में प्रतिदिन 100 लीटर दूध निकालकर अमाऊं के एक डेरी संचालक को 30 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचता था और उसकी भरपाई के लिए दूध में पानी मिला देता था। इसके अलावा वह एक अन्य व्यक्ति को भी दो लीटर दूध बेचता था। प्रधान प्रबंधक राजेश मेहता ने बताया कि वाहन चालक गोपाल सिंह चम्पावत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के टनकपुर दुग्ध चिलिंग प्लांट से प्रतिदिन दूध लेकर खटीमा प्लांट आता है। खटीमा प्लांट में दूध की गुणवत्ता जांच के बाद ही उसका भुगतान चम्पावत दुग्ध संघ को किया जाता है। पिछले कई दिनों से चम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.