रुद्रपुर, अगस्त 14 -- Rudrapur News: गदरपुर। कोतवाली गदरपुर पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एक महिला ने कोतवाली गदरपुर में तहरीर देकर आरोपी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी कोतवाली गदरपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपित की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...