Rudrapur News: दुर्घटना में घायल पूर्व छात्रसंघ सचिव ने तोड़ा दम
रुद्रपुर, नवम्बर 7 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। तीन दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुए छात्रसंघ पूर्व सचिव 25 वर्षीय अमन कुमार की मौत हो गई। उपचार के दौरान अमन ने रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। शनिवार शाम उनका शव उसके निवास पर लाया गया। क्षेत्रवासियों ने अमन के परिवार को शोक संवेदनाए दी हैं। तीन दिन पूर्व राजकीय महाविद्यालय के पूर्व सचिव अमन कुमार बाइक से अपने दोस्त के साथ हल्द्वानी रोड से किच्छा की ओर आ रहे थे। बेनी मजार के निकट निर्माणाधीन एक पुलिया के पास उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में अमन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद परिजनों ने उन्हें रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने शनिवार को दम तोड़ दिया। अमन डिग्री कॉलेज में बीए के पांचवें सेमस्टर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.