रुद्रपुर, जुलाई 4 -- Rudrapur News: नानकमत्ता। दुकानदार ने मारपीट के आरोप में एक दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अनमोल सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी गुरुद्वारा मार्केट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी दुकान से श्वेता अग्रवाल निवासी गुरुनानक कॉलोनी दुकान से सामान ले जाती थी। रकम मांगने पर शुक्रवार को पति-पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप लगाया कि उसकी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाई है और दुकान में तोड़फोड़ की। पुलिस ने शुक्रवार को दी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...