रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- Rudrapur News: खटीमा। एक युवक को दुकानदारों ने चोरी करते रंगेहाथ दबोच लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी। बुधवार सुबह तहसील के सामने स्थित मार्केट के बेसमेंट से एक युवक दुकान से एल्यूमीनियम के फ्रेम मार्केट के पिछले गेट से चोरी कर निकाल रहा था, तभी पीछे खड़े व्यापारियों की नजर उस पर पड़ी। संदिग्ध लगने पर उन्होंने इसकी जानकारी दुकान स्वामी को दी। इसके बाद दुकानदारों ने चोरी कर रहे युवक को रंगेहाथ दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। काफी मान-मनौव्वल पर लोगों ने उसे आगे से चोरी नहीं करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: चोर को दुकानदारों ने चोरी करते दबोचा,धुनाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...