रुद्रपुर, नवम्बर 7 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। दीवाली पर शहरवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले, इसके लिए बिजली विभाग ने कमर कस ली है। विभाग ने दीवाली के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है। इस दौरान बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कुल 125 कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। ये कर्मचारी तीन शिफ्टों में 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे, जिससे कहीं भी फॉल्ट होने पर उसे तत्काल ठीक किया जा सके। विद्युत वितरण केंद्र के अधिशासी अभियंता केके पंत ने बताया कि दीवाली पर बिजली की खपत बढ़ जाती है। घरों, दुकानों, बाजारों और मंदिरों में झालरों, लाइटों और सजावट के कारण लोड कई गुना बढ़ जाता है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए छह से आठ नवंबर तक तैनात रहेंगी विशेष टीमें इससे कई बार ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड पड़ने ...