रुद्रपुर, अक्टूबर 29 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। दीपावली पर बाजार में बिकने वाली मिठाइयों और रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को रुद्रपुर में व्यापक जांच एवं सैंपलिंग अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न मिष्ठान प्रतिष्ठानों, सब्जी मंडी की परचून दुकानों और डेयरियों से मिठाइयों सहित मसाले, खाद्य तेल, गुड़ और दालों के करीब 84 नमूने लिए। इनमें से 14 नमूनों में खामियां पाए जाने की जानकारी सामने आई हैं। सभी नमूनों को विस्तृत जांच के लिए रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषण प्रयोगशाला भेजा गया है। त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच चलाए गए इस अभियान से बाजार में बिकने वाले उत्पादों की गुणवत्ता की जांच पर जोर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Nai...