Rudrapur News: दीपावली त्योहार सुरक्षित मनाने को लेकर कोतवाली में बैठक
रुद्रपुर, नवम्बर 5 -- Rudrapur News: नानकमत्ता। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर नानकमत्ता कोतवाली में पुलिस एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक की। बैठक में बाजार की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, अतिक्रमण और त्योहार के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए दीपावली का त्योहार आपसी सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की। बाजार में सीसीटीवी, पार्किंग व्यवस्था और पटाखा बाजार के लिए अलग स्थान चिह्नित करने पर भी विचार किया गया। यहां व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, महामंत्री गुरनाम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं व्यापारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: त्योहार पर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.