रुद्रपुर, नवम्बर 10 -- Rudrapur News: रुद्रपुर संवाददाता। दीपावली के त्योहार पर रुद्रपुर रोडवेज डिपो को बंपर कमाई हुई है। सामान्य दिनों में जहां रोडवेज डिपो की आय आठ से नौ लाख रुपये रहता है, वहीं दिवाली के दिनों में यह बढ़कर करीब 15 लाख रुपये तक पहुंच गई। त्योहार के चलते यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने से रोडवेज की आय में जबरदस्त उछाल आया है।एआरएम मधुसूदन मिश्रा ने बताया कि छोटी दिवाली में बरेली और पीलीभीत की बसों के छह-छह फेरे बढ़ाए गए। त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए पहले से ही अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई थी, जिससे किसी भी यात्री को परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: तीन दिन में रोडवेज ने जुटाए 80 लाख, एक करोड़ पर नजर बरेली और पीलीभीत रूट पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग काम-धंधे...