Rudrapur News: दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर ने जीती जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप
रुद्रपुर, सितम्बर 8 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। डीपीएस रुद्रपुर की अंडर-14 बालिका बास्केटबॉल टीम ने प्रथम सब जूनियर एवं यूथ जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता का आयोजन पांच और छह सितंबर को ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल अकादमी, जसपुर में किया गया। इसमें जिले के नौ विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में डीपीएस रुद्रपुर की टीम ने मेजबान ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल अकादमी जसपुर को 5-2 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर, उपाध्यक्ष हरमन सिंह ग्रोवर और प्रधानाचार्य चेतन सिंह चौहान ने विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- Kashipur News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पूर्णानंद इंका के 36 बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.