Rudrapur News: दिल्ली के रामलीला मैदान की रैली के लिए आज रवाना होंगे कांग्रेसजन
रुद्रपुर, अक्टूबर 30 -- Rudrapur News: सितारगंज। कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार शाम एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरताज अहमद ने बताया कि कांग्रेसी बसों और कारों से दिल्ली जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग और एसआईआर के जरिए मतदाता सूचियों में हेरफेर समेत अन्य मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता दिल्ली कूच कर रहे हैं। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने सितारगंज में बैठक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी थीं। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में स्थानीय स्तर पर कांग्रेस के टिकट के दावेदार भी रैली में अपनी ताकत दिखाएंगे। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: दिल्ली रैली को लेकर कां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.