Rudrapur News: दिनेशपुर में 57 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, अगस्त 20 -- Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दिनेशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बुकसौरा गांव क्षेत्र में 57 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। दिनेशपुर पुलिस को ग्राम बुकसौरा क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना मिल रही थी। पुलिस टीम ने ग्राम बुकसौरा में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 57 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान छिन्दर सिंह पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.