Rudrapur News: दिनेशपुर में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन
रुद्रपुर, अगस्त 28 -- Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता। भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को दिनेशपुर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में राखी और मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प दोहराया। घरों में पूजा-अर्चना के बाद बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिनभर चहल-पहल बनी रही। इस अवसर पर दिव्यांगजन कल्याण समिति की अध्यक्ष अलोका ढाली ने संगठन से जुड़े दिव्यांग सदस्यों को राखी बांधकर पर्व मनाया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रक्षाबंधन पर बाजारों में उमड़ी भीड़, बहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.