रुद्रपुर, सितम्बर 7 -- Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता। हिन्दुस्तान के हिमालय बचाओ अभियान के तहत सोमवार को क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। दुर्गा मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा से जुड़े युवाओं ने एक सुर में हिमालय के संरक्षण और संवर्धन की प्रतिज्ञा ली। मंदिर प्रांगण में दो दर्जन से अधिक युवाओं के साथ नगर पंचायत के कुछ सभासदों ने भी अभियान में भागीदारी की। इस मौके पर नारायण मंडल, प्रीतम गाईन, सुखदेव हाल्दार, सौरभ मंडल, विष्णु शील, विशाल मंडल, विशंभर बैरागी, संजय राय, डब्लू राय, भोला मंडल, विनोद विश्वास, राखाल मंडल और सुब्रत तरफदार समेत तमाम युवा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Roorki News: हिमालय बचाने को विद्यार्थियों ने लिया संकल्प यह भी पढ़ें- 600 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिमालय बचाने का संकल्प यह भी पढ़ें...