Rudrapur News: दिनेशपुर थाना क्षेत्र में तीन सौ लोगों को साइबर के प्रति जागरूक
रुद्रपुर, सितम्बर 13 -- Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जिले में साइबर अपराध के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत थाना दिनेशपुर और झनकईया क्षेत्र में ई-मोबाइल वैन के माध्यम से विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दुकानदारों, यात्रियों और श्रमिकों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, ओटीपी और पासवर्ड की सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। साथ ही सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करने की अपील की गई। पुलिस ने ऑनलाइन निवेश और घर बैठे नौकरी दिलाने के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहने के उपाय भी बताए। अभियान के दौरान साइबर बुलिंग और स्टॉकिंग से बचाव की जानकारी देते हुए लोगों से किसी अनजान व्यक्ति के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.