रुद्रपुर, अगस्त 3 -- Rudrapur News: दिनेशपुर। सावन माह के तीसरे सोमवार को दिनेशपुर क्षेत्र पूरी तरह शिवमय नजर आया। सुबह होते ही नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने स्नान कर भगवान शिव को जल, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। रामबाग शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ का अभिषेक किया। मंदिर परिसर में दोपहर तक भारी भीड़ बनी रही। मंदिर के पुरोहितों ने श्रद्धालुओं को सावन माह की धार्मिक महत्ता बताते हुए कहा कि इस महीने में भगवान शिव की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है।दिनेशपुर यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा के शिवालय...