Rudrapur News: दिनेशपुर अंडरपास के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
रुद्रपुर, अगस्त 7 -- Rudrapur News: गदरपुर। गदरपुर-दिनेशपुर मटकोटा मार्ग पर अंडरपास के पास शुक्रवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बृजलाल (50) पुत्र पूरण कुमार निवासी खेड़ा वार्ड संख्या-5 की मौके पर ही मौत हो गई। वह अमेथा फैक्ट्री में कार्यरत था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिनेशपुर की ओर से आ रहा ट्रक (यूपी-21 डीटी-8138) अंडरपास से निकल रहा था। इसी दौरान सर्विस लेन से आ रही बाइक (यूके-06 बी-8828) ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर के बाद बाइक ट्रक के नीचे फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस के देरी से पहुंचने पर नाराजगी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.